Sai sudharsan: Cricket News & Match Updates
IPL: लाइव मैच में टॉयलेट करने भागे साई सुदर्शन, शुभमन गिल को करना पड़ा लंबा इंतजार, देखें VIDEO
IPL 2022: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने आखिरकार आईपीएल में अपना डेब्यू कर ही लिया। 20 साल के इस खिलाड़ी को हार्दिक पाडंया ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका भी दिया। साई सुदर्शन पहले ही मैच में लय में नजर आए और ठीक-ठाक बल्लेबाजी की। हालांकि, मैच के दौरान उनके साथ थोड़ा अजीब क्षण घटा था। दरअसल, साई सुदर्शन को ओवरों के बीच में ही टॉयलेट ब्रेक लेना पड़ा था।
साई सुदर्शन के टॉयलेट ब्रेक लेने के कारण खेल थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। 8वें ओवर की समाप्ति पर साई सुदर्शन को पिच छोड़कर टॉयलेट की दिशा में भागते हुए देखा गया। जिसके बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ियों और शुभमन गिल को 20 साल के इस खिलाड़ी के आने का इंतजार करना पड़ा। Read More...