Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
ऋषभ पंत RCB से जुड़ी खबर पर बुरी तरह भड़के, कहा- यह आखिरी बार भी नहीं होगा
भारत और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल होने की क्रिकेटर की रुचि के बारे में फर्जी खबर फैलाने के लिए सोशल मीडिया के एक यूजर पर जमकर बरसे। यूजर के अनुसार, पंत ने कथित तौर पर अपने मैनेजर द्वारा आईपीएल 2025 से पहले फ्रेंचाइजी में लीडरशिप के अवसर की मांग करते हुए आरसीबी से संपर्क किया था। उस सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार आरसीबी ने उनकी मांग को ठुकरा दिया क्योंकि विराट कोहली टीम में पंत को नहीं चाहते थे।
पंत ने रिपोर्ट इस दावे का जोरदार खंडन किया और फैंस से फर्जी खबरें फैलाने से बचने को कहा। गौरतलब है कि पंत ने 30 दिसंबर, 2022 को हुए कार एक्सीडेंट के बाद इस साल आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पेशेवर क्रिकेट में वापसी की थी। Read More...