Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
क्या ऋषभ पंत को रिटेन करेगी दिल्ली कैपिटल्स ? DC के Co-owner ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है। ऐसे में एक सवाल जो हर क्रिकेट फैन के मन में घूम रहा है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन करेगी या नहीं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आपको डीसी के सह-मालिक पार्थ जिंदल का जवाब सुनना चाहिए।
जिंदल ने ये साफ कर दिया कि वो इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी से पहले कप्तान ऋषभ पंत को निश्चित रूप से रिटेन करेंगे। समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में, जिंदल ने कहा कि डीसी के पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें वो रिटेन करना चाहेंगे, लेकिन अंतिम सूची उनके क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली के साथ चर्चा के बाद बनाई जाएगी। डीसी इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीज़न में छठे स्थान पर रही। प्लेऑफ़ में जगह नहीं बनाने के बावजूद, टीम में अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स और जेक फ्रेजर-मैकगर्क सहित कई शीर्ष युवा खिलाड़ी थे। Read More...