Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
'सॉरी ले नहीं पाए', ऑक्शन के बाद पंत ने आवेश को गले लगाकर मांगी माफी
आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन सफलता से पूरा हो चुका है। इस ऑक्शन के बाद सभी टीमों में बड़े हेरफेर और बदलाव साफ देखें जा सकते हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले साल अपनी आग उगलती बॉलिंग से बल्लेबाज़ों को परेशान करने वाले आवेश खान भी आईपीएल की नई नवेली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए। जिसके बाद अब इस गेंदबाज़ ने दिल छू लेने वाला खुलासा किया है।
दरअसल आवेश खान के लिए ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपटिल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच काफी बिडिंग वॉर देखने को मिली। इसी बीच लखनऊ की टीम ने 10 करोड़ की बोली लगाकर आवेश को अपने साथ जोड़ लिया है। जिसके बाद अब ये खिलाड़ी लखनऊ के लिए आने वाले सीज़न में खेलता नज़र आएगा। ऑक्शन के बाद आवेश ने बताया है कि दिल्ली की टीम उन्हें खरीदना चाहती थी, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके जिसके बाद ऋषभ पंत ने उन्हें देखते ही गले लगा लिया और टीम में शामिल ना कर पाने के कारण माफी मांगी। Read More...