Prasidh krishna: Cricket News & Match Updates
Ind vs Eng: 25 साल के प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाई टीम इंडिया में जगह, बन सकता है अंग्रेजों का काल
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज में टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के बगैर मैदान पर उतरेगी लेकिन टीम इंडिया ने 25 साल के प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल करते हुए पेस बैटरी को मजबूत करने का काम किया है। प्रसिद्ध कृष्णा जिन्होंने आज तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए नजर आते हैं।
140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी करने में सक्षम प्रसिद्ध कृष्णा अग्रेंजो के लिए काल बन सकते हैं। विजय हजार ट्रॉफी में इस गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। प्रसिद्ध कृष्णा ने विजय हजारे ट्रॉफी में 14 विकेट चटकाए थे। वहीं उन्होंने 48 लिस्ट ए मैचों में 5.17 की इकोनॉमी रेट के साथ 81 विकेट चटकाए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 34 और 40 टी20 मैचों में 33 विकेट लिए हैं। Read More...