Pakistan cricket team: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खुद ही अपना मजाक न उड़ाए : राशिद लतीफ
लाहौर, 8 दिसम्बर| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने उम्र में फजीर्वाड़े को लेकर पाकिस्तान क्रिके बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना की है। लतीफ ने अपने एक ट्वीट में पीसीबी को सलाह दी कि वह खुद ही का अपना मजाक ना उड़ाएं। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया था। लेकिन इसके बाद उन्हें अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान की अंडर-19 टीम में शामिल कर लिया गया।
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज लतीफ ने ट्विटर पर लिखा, "पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अंडर-19 खेलने जा रहे हैं। अंडर-19 खिलाड़ी अंडर-16 खेलने जा रहे है। अंडर 16 के खिलाड़ी अंडर-13 खेल रहे हैं और अंडर 13 खेलने वाले वापस अपने मां की गोद में।"
51 वर्षीय लतीफ ने आगे कहा, "खुदा के लिए पीसीबी उनकी सही उम्र बताएं। फर्जी डिप्लोमा वाले डॉक्टर से काम करा के अपनी प्रतिष्ठा पर दाग ना लगाएं, और ना ही खुद का मजाक उड़ाएं।" इससे पहले पूर्व चयनकर्ता प्रमुख मोहसिन खान ने भी अंडर-19 में नसीम के खेलने के फैसले पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने कहा, "नसीम शाह का अंडर-19 टीम में खेलना यह दिखाता है कि हम जूनियर स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार नहीं कर रहे हैं बल्कि टूर्नामेंट जीतने पर ध्यान दे रहे हैं। सोचिए जब एक टेस्ट खिलाड़ी जूनियर विश्व कप में खेलेगा तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट की क्या छवि बनेगी।" पाकिस्तान को हाल में आस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।
Related Cricket News for Pakistan cricket team - Tesst
फवाद आलम की 10 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी
Pakistan recall Fawad Alam for historic Sri Lanka Test series
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह !
Plans against Warner didn't work, defeats have hurt our pride: Azhar Ali
Pakistan were abysmal, this is probably worst of the lot: Ian Chappell
Our pacers will get better with experience: Waqar Younis
हेड कोच मिस्बाह-उल-हक ने बताया,इस कारण पाकिस्तान को मिली ऑस्ट्रेलिया से करारी शिकस्त
We lacked in bowling department: Misbah-ul-Haq
यासिर शाह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा शतक,ऐसा करने वाले छठे पाकिस्तानी क्रिकेटर बने
Probably yawning: Akram slams Pakistan's fielding efforts
एडिलेड टेस्ट के पहले दिन वार्नर, लाबुशाने ने दिया आस्ट्रेलिया को मजबूत स्कोर, जमाया शतक
Naseem Shah becomes youngest to make Test debut in Australia
पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह ने 16 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू कर रचा इतिहास, बने ये 2 रिकॉर्ड
Had to play with those involved in wrongdoing: Pakistan cricketer Mohammad Hafeez
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18