Pakistan cricket board: Cricket News & Match Updates
बांग्लादेश का पाकिस्तान में आकर टेस्ट न खेलने से निराश हुए मिस्बाह उल हक, कही ऐसी बातें
कराची, 23 दिसम्बर| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सफल टेस्ट सीरीज के बाद अब बांग्लादेश सहित दूसरे देशों का पाकिस्तान में टेस्ट खेलने से इनकार करना अनुचित है। पाकिस्तान ने सोमवार को ही यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को 263 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती है। पाकिस्तान ने करीब 10 साल बाद पहली बार अपने घर में किसी टेस्ट टीम की मेजबानी की है।
मिस्बाह ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर बांग्लादेश आगामी दौरे के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है तो यह पाकिस्तान क्रिकेट के साथ अन्याय होगा।
उन्होंने कहा, " अगर बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो यह बहुत बड़ी निराशा होगी। देश (पाकिस्तान) के लिए यह जरूरी है कि अब वह अपने सभी घरेलू सीरीज अपने घर में घरेलू मैदान पर खेले।"
बांग्लादेश और पाकिस्तान का अगले महीने जनवरी में पाकिस्तान में दो टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलने का कार्यक्रम हैं। लेकिन बांग्लादेश ने कहा है कि पाकिस्तान टेस्ट मैचों को किसी तटस्थ स्थान पर आयोजित कराने का सुझाव दिया है। हालांकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के इस सुझाव को सिरे से नकार दिया है।
कोच ने कहा, "अब पाकिस्तान का दौरा करने के लिए कोई बहाना नहीं है। सुरक्षा अब कोई बहाना नहीं है और अब टीमें यहां आ रही है। टीमें अब टी-20 सीरीज के लिए भी पाकिस्तान आ रही है और अब कोई टीम नहीं आता है तो यह सही नहीं है।"
पूर्व कप्तान मिस्बाह ने कहा, "अगर हम अपने टेस्ट मैच घर में नहीं खेलते हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। हम अपने खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर क्रिकेट खेलने से वंचित नहीं कर सकते हैं।"
Related Cricket News for Pakistan cricket board - Tesst
कराची टेस्ट में पाकिस्तान की जीत, टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले युवा तेज गेंदबाज बने नसीम शाह
India a far greater security risk than Pakistan: PCB chief Ehsan Mani
कराची टेस्ट: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 263 रनों से दी मात, सीरीज 1-0 से पाकिस्तान के नाम, टेस्ट चैंपियनशिप में बदलाव
आबिद अली - शान मसूद ने पहले विकेट के लिए 278 रनों की पार्टनरशिप कर बनाया दूसरे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
Shan Masood, Abid Ali tons put Pak in driving seat vs Sri Lanka
श्रीलंका ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान की पहली पारी 191 रन पर समेट दिया
श्रीलंका - पाकिस्तान दूसरे टेस्ट से पहले फैन्स को झटका, अब यह खिलाड़ी हुआ बाहर !
Pak, SL forced to settle for draw in rain-hit 1st Test
रावलपिंडी टेस्ट ड्रा: आबिद अली और बाबर आजम ने जमाया शतक
रावलपिंडी टेस्ट : चौथे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा
रावलपिंडी टेस्ट : तीसरे दिन भी बारिश ने किया बेड़ागर्क, केवल फेंके जा सके सिर्फ 5 ओवर
रावलपिंडी टेस्ट : पाकिस्तान ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला, पाकिस्तान के गेंदबाजों का कमाल
Pakistan propose Day-Night Test in Karachi against Bangladesh
वसीम अकरम बन सकते हैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट कमेटी के 'बिग बॉस'
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14