Pak vs ban: Cricket News & Match Updates
'नालायक हैं हमारे लड़के', मोहम्मद वसीम की फील्डिंग देखकर फिर फूटा फैंस का गुस्सा
पाकिस्तान के खिलाड़ी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी खराब फील्डिंग के कारण ट्रोल होते रहे हैं और एक बार फिर ऐसा ही होता दिख रहा है। दरअसल, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 41वें मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज़ मोहम्मद वसीम जूनियर ने बांग्लादेश की बल्लेबाज़ी के दौरान एक बेहद ही आसान रन आउट का मौका गंवा दिया था। अब इस घटना की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इस पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
आसान रन आउट गंवाया: यह घटना बांग्लादेश की पारी के 15वें ओवर में घटी। मोहम्मद वसीम जूनियर की गेंद पर मोसाद्देक हुसैन ने शॉट खेलकर दो रन के लिए कॉल किया था। अफिफ हुसैन नॉन- स्ट्राइकर एंड की तरफ दौड़ रहे थे। इस दौरान फील्डर ने गेंद पकड़कर मोहम्मद वसीम की तरफ थ्रो कर दिया। पाकिस्तान खिलाड़ी ने गेंद को पकड़ा, लेकिन इस दौरान वह खुद को संभाल नहीं सके। वसीम के पास आसान रन आउट करने का मौका था, लेकिन गेंदबाज़ के हाथ से बॉल फिसल गया और बेल्स उनके हाथ से लगकर गिरे। यही वज़ह है अब फैंस का गुस्सा फूट रहा है। Read More...
Related Cricket News for Pak vs ban - Tesst
VIDEO : शाकिब अल हसन अंपायर से भिड़े, विवादित आउट दिए जाने से दिखे निराश
T20 World Cup 2022: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, Fantasy XI टिप्स और प्रीव्यू
Rizwan's Unbeaten Half-Century, Wasim Jr.'s 3-Fer Takes Pakistan To 21-Run Win Against Bangladesh
VIDEO : हसन अली की बदतमीजी हुई वायरल, आउट करने के बाद दिया भड़काऊ 'Send Off'
क्या हसन अली ने सचमुच डाली 219 KMPH की स्पीड से बॉल ? जानिए आखिर क्या है मांजरा
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14