Nz vs sl 1st odi: Cricket News & Match Updates
Will Young ने गिरते-पड़ते मारा चौका, वानिन्दु हसरंगा से लेकर कमेंटेटर्स तक की छूटी हंसी; देखें VIDEO
Will Young Video: न्यूजीलैंड और श्रीलंका (NZ vs SL ODI) के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 5 जनवरी को बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में खेला गया था जहां कीवी टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ विल यंग (Will Young) ने नाबाद 90 रनों की पारी खेलकर टीम को एकतरफा जीत दिलवाई। इसी बीच विल यंग ने श्रीलंकाई स्पिनर वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की बॉल पर एक ऐसा चौका मारा जिसे देखकर गेंदबाज़ से लेकर कमेंटेटर्स तक कोई भी यकीन नहीं कर पाया और सभी मुस्कुराते नज़र आए।
दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 26वें ओवर में घटी। वानिन्दु हसरंगा अपने कोटे का छठा ओवर डालने आए थे। यहां उन्होंने ओवर की चौथा बॉल स्टंप पर डिलीवर किया था जिस पर स्वीप शॉट मारने के चक्कर में विल यंग जमीन पर गिर पड़े। हालांकि इसके बावजूद गिरते-पड़ते विल यंग ने आखिर में बॉल को बैट से कनेक्ट कर ही दिया और इसके बाद जो हुआ वो और भी गज़ब था। Read More...