Mystery girl naina bhan
VIDEO: 'टी-20 मैच ने बना दिया करियर', मिस्ट्री गर्ल नैना भान ने वायरल मोमेंट पर किया रिएक्ट
एक टी-20 मैच किसी को गुमनामी के अंधेरे से निकालकर एक बड़ा नाम बना सकता है, ये हम कई बार देख चुके हैं फिर चाहे वो क्रिकेटर हो या फिर मैच देखने आई खूबसूरत लड़कियां ही क्यों न हों। हाल ही में चेन्नई में भारत औऱ जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच के दौरान कैमरा मिस्ट्री गर्ल पर गया और लोगों ने इस लड़की के बारे में सर्च करना शुरू कर दिया।
आखिरकार पता चला कि ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि नैना भान हैं जो कि ना सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि क्रिएटिव प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। उस मैच में जैसे ही इंडिया जीत की ओर बढ़ रहा था, स्टैंड्स में नैना भान की ज़बरदस्त एनर्जी और उत्साह ने तुरंत पूरे देश का ध्यान खींचा, जिससे वो रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं।अपनी नई शोहरत पर रिएक्शन देते हुए, भान ने इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके ट्रेंडिंग एक्स (ट्विटर) पोस्ट और न्यूज़ कवरेज के स्क्रीनशॉट थे।
Related Cricket News on Mystery girl naina bhan
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35