Advertisement
Mumbai players irani cup celebration: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: ईरानी कप जीतने के बाद जमकर झूमे मुंबई के खिलाड़ी, अजिंक्य रहाणे को भी नचाया
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ ईरानी कप जीत लिया। 27 साल बाद ईरानी कप जीतने के बाद मुंबई के खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने ईरानी कप जीतने वाली टीम को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया और इस मौके पर खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया और अपनी जीत को सेलिब्रेट किया।
इस दौरान साथियों ने मुंबई के अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी बैंड संगीत पर नचाया। रहाणे का डांस वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पृथ्वी शॉ और सरफराज खान ने अपने कप्तान का हाथ पकड़कर उन्हें भी नाचने के लिए बुलाया, जबकि रहाणे डांस से बचने की कोशिश करते हुए दिखे लेकिन अपने साथियों की बात को वो ना टाल सके। Read More...
Related Cricket News for Mumbai players irani cup celebration - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18
-
- 23 Sep 2026 11:30
Advertisement