Mujeeb ur rahman: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान की जीत में चमके बाबर-रिजवान और शादाब, 3-0 से सीरीज की अपनी नाम
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में बाबर-रिजवान के अर्धशतकों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से 59 रन से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम ने अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 268 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 67(79) रन विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं कप्तान बाबर आजम ने 86 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट गुलबदीन नायब और फरीद अहमद मलिक ने अपने नाम किये। एक-एक विकेट फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया। Read More...