Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
'Thala for a reason': रोनाल्डो को मिला धोनी का निकनेम, फीफा के स्पेशल पोस्ट से धोनी फैंस हुए खुश
भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 उनके फैंस के लिए इमोशन है। उनके फैंस को जहां पर 7 नंबर दिखता है उनके फैंस उसे धोनी से जोड़ देते हैं और आईपीएल 2024 के दौरान तो सोशल मीडिया पर नंबर सात 'थला फॉर ए रीज़न' को लेकर काफी मीम्स भी बने थे लेकिन अब धोनी और उनका नंबर सात एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं क्योंकि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (Fifa) ने धोनी के निकनेम का इस्तेमाल करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है जो इस समय काफी वायरल हो रहा है।
फीफा वर्ल्ड कप के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'थला फॉर ए रीज़न' लिख दिया जिससे धोनी फैंस को एक बार फिर से गर्व महसूस करने का मौका मिल गया। इस समय सोशल मीडिया पर हर कोई इस पोस्ट के बारे में ही बात कर रहा है। इस पोस्ट से पता चलता है कि धोनी का निकनेम इस समय पूरी दुनिया की ज़ुबान पर है और फुटबॉल भी उससे अछूता नहीं है। Read More...