Liam livingstone: Cricket News & Match Updates
9 छक्के, 5 चौके- लियाम लिविंगस्टोन ने तूफानी शतक से मचाया धमाल, इंग्लैंड ने विशाल स्कोर का पीछा कर दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज कौ रौंदा
West Indies vs England 2nd ODI Highlights: लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के तूफानी शतक के दम पर इंग्लैंड ने शनिवार (2 नवंबर) को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। लिविंगस्टोन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 127 गेंदों में 117 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके औऱ चार छक्के जड़े। उनके करियर का यह 17वां वनडे शतक है। इसके अलावा कीसी कार्टी ने 77 गेंदों में 71 रन (पांच चौके और एक छक्का) और शेरफेन रदरफोर्ड ने 36 गेंदों में 54 रन ( चार चौके और तीन छक्के) बनाए। Read More...