Kl rahul: Cricket News & Match Updates
आईपीएल में फिट लेकिन इंडियन टीम की बारी 'Glitch', क्या केएल राहुल बना रहे हैं फैंस को बेवकूफ?
इस साल टी20 वर्ल्ड कप के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम का एक और प्रमुख टारगेट है इंग्लैंड में बचे हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को जीतना और सीरीज को अपने नाम करना। फिलहाल भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने आईपीएल के थकाऊ सीज़न के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया।
इन तमाम सावधानियों के बावजूद टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उपकप्तान केएल राहुल कमर की चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सलामी बल्लेबाज को आगे के इलाज के लिए जर्मनी भेजने का फैसला किया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने क्रिकबज के हवाले से कहा, "ये सही है, बोर्ड उनकी फिटनेस पर काम कर रहा है और वो जल्द ही जर्मनी जाएंगे।" Read More...