Kl rahul: Cricket News & Match Updates
VIDEO : क्या धोनी की कप्तानी कॉपी करना चाहोगे? केएल राहुल ने जवाब से कर दी जर्नलिस्ट की बोलती बंद
भारत के जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत हो चुकी है जहां पहले वनडे में कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। हालांकि, इस वनडे मैच से पहले केएल राहुल का एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें उनसे पूछा गया था कि वो एमएस धोनी और रोहित शर्मा में से किस कप्तान की कप्तानी कॉपी करना चाहेंगे। इस सवाल का राहुल ने ऐसा जवाब दिया जिसने रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लगभग तीन महीने दूर रहने के बाद, राहुल ने जिम्बाब्वे दौरे से टीम इंडिया में वापसी की है। इसके बाद टीम इंडिया को एशिया कप भी खेलना है ऐसे मे राहुल टीम इंडिया के लिए काफी अहम खिलाड़ी होने वाले हैं। पहले वनडे से पहले राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए और इसी दौरान उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वो महान एमएस धोनी की कप्तानी की कॉपी करना चाहेंगे? Read More...