Deepak chahar: Cricket News & Match Updates
Happy Birthday Deepak Chahar: दीपक चाहर ने निभाया बेटे होने का फर्ज, टीम इंडिया से वापस लिया था नाम
Happy Birthday Deepak Chahar: भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने के लिए प्रतियोगिता बहुत कड़ी है। प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलना बहुत मुश्किल होता है। स्थापित क्रिकेटर भी किसी भी कीमत पर बाहर नहीं होना चाहते और इसके लिए बड़ा त्याग करते हैं। ऑलराउंडर दीपक चाहर की कहानी थोड़ी अलग है। दीपक ने बीमार पिता की देखभाल के लिए टीम इंडिया से अपना नाम वापस ले लिया था। उसके बाद से उन्हें कभी टीम में मौका नहीं मिला है।
दीपक चाहर का चयन 2024 में भारतीय टी20 टीम में हुआ था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लंबे समय बाद चाहर भारतीय टीम में लौटे थे। लेकिन, उस समय चाहर के पिता की हालत ठीक नहीं थी। उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और वह अस्पताल में भर्ती थे। अपने पिता की देखभाल के लिए चाहर ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। वह 25 दिन अस्पताल में रहे और अपने पिता को सकुशल घर वापस लेकर लौटे। पिता के ठीक होने के बाद ही उन्होंने फिर से क्रिकेट खेलना शुरू किया। Read More...