Jos buttler: Cricket News & Match Updates
6,4,4,2,4: जोस बटलर ने 5 गेंद पर ठोके 20 रन, आखिरी गेंद पर कागिसो रबाडा ने लिया बदला, देखें VIDEO
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने शनिवार (7 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में 16 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इसमें से 20 रन कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) द्वारा डाले गए चौथे ओवर में झटके। हालांकि अंत में रबाडा ने ओवर की अंतिम गेंद पर अपना बदला लिया और बटलर को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
रबाडा के इस ओवर की पहली गेंद पर बटलर ने डीप मिडविकेट की तरफ छक्का जड़ा। इसके वाद दूसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से और तीसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग के दायीं ओर से चौका जड़ा। चौथी गेंद पर भागकर दो रन लिए और पांचवीं गेंद पर साइट स्क्रीन की चौका लगाया। पहली पांच गेंदों पर 20 रन बनाने के बाद भी बटलर रुके नहीं और आखिरी गेंद पर भी शॉट मारने गए। Read More...