Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने
मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने मंगलवार (17 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बुमराह ने अपने कोटे के चार ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए। बुमराह भारत के पहले तेज गेंदबाज है, जिसने टी-20 में 250 विकेट चटकाए।
हैदराबाद की पारी के 20वें ओवर में वॉशिंग्टन सुंदर को बोल्ड कर बुमराहल ने अपने 250 विकेट पूरे किए। उन्होंने 206 मुकाबलों में यह कारनामा किया है। बुमराब दुनिया के 31वें गेंदबाज हैं जो 250 विकेट के आंकड़े तक पहुंचे हैं। इसमें से बुमराह ने 67 विकेट के लिए भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लिए हैं, इसके अलावा बाकी विकेट गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में हासिल किए हैं। Read More...