Jason roy: Cricket News & Match Updates
VIDEO : पोज़ देते रह गए जेसन रॉय, नहीं दिखी माइकल नीसर की तूफानी गेंद
टी-20 ब्लास्ट में ग्लैमॉर्गन और सर्रे के बीच खेले गए मुकाबले का नतीजा बेशक ना निकला हो लेकिन इस मैच में माइकल नीसर ने जिस तरह की गेंदबाज़ी की उसने फैंस को अपना दीवाना बना लिया। इस मैच में ग्लैमॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और सर्रे की टीम को 160 पर ही रोक दिया। सर्रे की पारी के पांचवें ओवर में माइकल नीसर ने घातक गेंदबाजी करते हुे तीन गेंदों में दो बड़े विकेट निकाल दिए।
जी हां, उन्होंने पहले जेसन रॉय और फिर 1 गेंद बाद विल जैक्स को एक ही तरह से क्लीन बोल्ड करके सर्रे की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। सबसे पहले माइकल नीसर ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर जेसन रॉय को चारों खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड किया। नीसर की रफ्तार और स्विंग के आगे रॉय पूरी तरह से बेबस नजर आए और क्लीन बोल्ड होने के बाद सिर्फ पोज़ देते हुए दिखे। Read More...