Ipl2023: Cricket News & Match Updates
धोनी रिव्यू सिस्टम का दिखा जादू, 1 रन पर आउट हुए सूर्यकुमार यादव,देखें VIDEO
आईपीएल 2023 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा कर दिया जो चर्चा का विषय बन गया। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ने चौंका देने वाला रिव्यू लिया, जिसमें मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सिर्फ 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस भेज दिया।
यह पारी के 8वें ओवर के दौरान था जब मिचेल सेंटनर ने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी जिस पर सूर्यकुमार यादव ने स्वीप करने की कोशिश की। अंपायर ने वाइड गेंद का इशारा किया लेकिन कप्तान एमएस धोनी ने तुरंत अपील की और पीछे से कैच लेने की उनकी अपील खारिज होने के बाद सीधा DRS ले लिया। DRS से पता चला कि गेंद सूर्या के ग्लव से छूकर गयी थी। धोनी के रिव्यू लेने के फैसले के सफल होने के बाद स्टेडियम में बैठे फैंस की खुशी देखने लायक थी। Read More...