Ipl2023: Cricket News & Match Updates
रविंद्र जडेजा ने दिया संजू सैमसन को गच्चा, 0 पर क्लीन बोल्ड हुआ स्टार बल्लेबाज,देखें Video
आईपीएल 2023 में संजू सैमसन (Sanju Samson) का खराब प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में जारी रहा क्योंकि वह इस सीजन में लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। सैमसन को रवींद्र जडेजा ने पारी के नौवें ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। राजस्थान के कप्तान ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक के साथ शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 42 रन बनाये थे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 0 के स्कोर पर आउट हो गए थे।
चेन्नई के खिलाफ संजू सैमसन 9वें ओवर में आउट हो गए। जडेजा ने 9वें ओवर की 5वीं गेंद ऑफ स्टंप की तरफ डाली थी। संजू ने इस खड़े-खड़े खेलने की कोशिश की और पूरी तरह से बीट हो गए और गेंद सीधे उनके बैट और पैड के बीच में से होते हुए स्टंप पर जाकर टकरा गयी। उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। Read More...