Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
CSK फैमिली है हमारी... धोनी ने ट्रॉफी अकेले उठाने से कर दिया मना; देखें दिल छूने वाला VIDEO
चेन्नई सुपर किंग्स ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार (29 मई) को हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम को 5 विकेट से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चैंपियन कैप्टन बने, हालांकि जब उन्हें ट्रॉफी कलेक्ट करने के लिए कहा गया तब उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया। दरअसल, माही अकेले ट्रॉफी नहीं उठाना चाहते थे। अब इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जी हां, एक बार फिर माही ने दिल जीता है। धोनी अक्सर यह कहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स उनके दिल के काफी करीब है। वह सीएसके को एक टीम नहीं, बल्कि अपनी फैमिली मानते हैं और ऐसा उन्होंने एक बार फिर साबित किया। दरअसल, जब माही को कप्तान के तौर पर आईपीएल 2023 की ट्रॉफी क्लेक्ट करने के लिए बुलाया गया तब माही ने अकेले ट्रॉफी को उठाने से मना कर दिया। धोनी ने इशारा किया और फाइनल मैच के हीरो रविंद्र जडेजा और आईपीएल का अपना आखिरी मैच खेल रहे अंबाती रायडू को स्टेज पर बुलाया। Read More...