Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
'धोनी नाम नहीं इमोशन है', ये VIDEO देखकर आपको भी हो जाएगा यकीन; देखें VIDEO
'कोई शैतान ही धोनी से नफरत कर सकता है।' ऐसा हम नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हाल ही में बयान दिया था। महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है। माही को दुनिया के हर कोने से प्यार मिला है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में थाला धोनी का क्रेज फैंस के बीच जमकर देखने को मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2023 के दौरान जहां-जहां मैच खेलने गए, वहां-वहां पीले रंग का समुद्र स्टेडियम में नज़र आया।
आईपीएल 2023 का फाइनल गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन यहां भी धोनी-धोनी की गूंज सुनने को मिली है। जी हां, रविवार (28 मई) को भले ही बारिश के कारण गुजरात और चेन्नई के बीच मुकाबला नहीं हो सका, लेकिन इसके बावजूद माही फैंस का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। Read More...