Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: मथीशा पथिराना ने हासिल किया ये दिलचस्प रिकॉर्ड, कप्तान धोनी ने बांधे तारीफों के पुल
आईपीएल के 16वें सीजन का समापन मंगलवार (30 मई) को हुआ जब चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। उन्होंने 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य रवींद्र जडेजा के आखिरी दो गेंदों पर छक्के और चौके की मदद से हासिल कर लिया। यह पूरे सीज़न के लिए सीएसके की ओर से एक टीम एफर्ट था। हालांकि इस दौरान एक युवा खिलाड़ी भी रहा जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी। ये और कोई नहीं चेन्नई की तरफ से डेथ में गेंदबाजी करने वाले मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) थे। पथिराना ने आईपीएल 2023 में एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
अपने स्लिंग एक्शन के लिए बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर पाथिराना ने इस सीजन में 12 मैचों में 19.52 की औसत और 8 की इकॉनमी से 19 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता हासिल की। एमएस धोनी ने उन्होंने ज्यादातर पारी के दूसरे भाग में गेंदबाजी करवाई और युवा खिलाड़ी ने भी उन्हें निराश नहीं किया। पथिराना ने 20 साल 161 दिन की इतनी कम उम्र में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वह इतिहास में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वहीं टॉप पर रवींद्र जडेजा और राहुल चाहर हैं। Read More...