Ind vs sl 1st test: Cricket News & Match Updates
'KL Rahul के पूरे करियर पर भारी ईशान किशन का कैच', मैदान पर दिखी MS DHONI की झलक, देखें VIDEO
Ishan Kishan Catch: भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार (03 दिसंबर) को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया था जहां हार्दिक पांड्या की अगुवाई में ब्लू आर्मी ने रोमांचक मैच 2 रनों से जीता। इस मैच में विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने एक अद्भूत कैच लपका। 24 वर्षीय ईशान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस को यह कैच महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला रहा है।
माही 2.0 बने ईशान: यह शानदार कैच 8.2 ओवर में देखने को मिला। चरित असलंका रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक की गेंद पर चकमा खा गए थे। उन्होंने मिस टाइम शॉट खेला जो हवा में ऊंचा और विकेट के पीछे गया। यहां ईशान किशन ने गेंद को देखकर लंबी दौड़ लगाई और फिर खुद जिम्मेदारी लेते हुए एक कठिन कैच अद्भूत अंदाज में पकड़ लिया। ईशान किशन की फुर्ती को फैंस सलाम कर रहे हैं। Read More...