Ind vs nz: Cricket News & Match Updates
IND-PAK के बीच नहीं होगा टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल, खुद सुनिए एबी डी विलियर्स ने क्या कहा
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने क्वालीफाई किया है। वहीं ग्रुप-2 से भारत और पाकिस्तान दूसरी सभी टीमों को पछाड़कर सेमीफाइनल तक पहुंची है। टूर्नामेंट की चार टीमें जो सेमीफाइनल खेलने वाली है वह कंफर्म हो चुकी है, लेकिन इसी बीच अब साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स ने भविष्यवाणी करते हुए यह बताया है कि इस साल कौन टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला है।
जी हां, एबी डी विलियर्स ने ANI से बातचीत करते हुए यह साफ कर दिया है कि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। डी विलियर्स ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत फाइनल में न्यूजीलैंड से खेलेगा और भारत विश्व कप जीतेगा। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। भारत की पूरी टीम काफी टैलेंटिड है और मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट जीतेगी। Read More...