Icc odi world cup 2023: Cricket News & Match Updates
केन विलियमसन को लेकर आई बुरी खबर, इस कारण भारत में होने वाले 2023 वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर
न्यूजीलैंड की वनडे टीम के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि उनका क्रूसिएट लिगामेंट टूट गया है। इससे उभरने के लिए उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। अगले तीन हफ्ते के अंदर विलियमसन के घुटने की सर्जरी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस सर्जरी के बाद उन्हें ठीक होने मे 6 महीने तक का समय लग सकता है। ऐसे में उनके वर्ल्ड कप खेलने की संभावना बहुत कम है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए फील्डिंग के दौरान विलियमसन के दाएं घुटने में चोट लग गई थी। बाउंड्री लाइन पर ऋतुराज गायकवाड़ की कैच पकड़ने के दौरान वह चोटिल हुए थे। इसके चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड लौट गए। Read More...