Icc cricket world cup 2023: Cricket News & Match Updates
'कोहली को बॉलिंग दो', फैंस के एक्शन पर वायरल हुआ विराट का रिएक्शन; देखें VIDEO
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में बीते गुरुवार (2 नवंबर) को विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका के खिलाफ 94 गेंदों पर शानदार 88 रनों की पारी खेली। लेकिन यहां कोहली अपना शतक नहीं बना सके जिसका सभी क्रिकेट फैंस को काफी मलाल है। हालांकि इसके बावजूद मैदान पर फील्डिंग करते हुए विराट काफी खुश नजर आए और इसी बीच फैंस ने कोहली से एक ऐसी मांग कर दी जिस पर कोहली को हाथ जोड़ने पड़ गए।
दरअसल, श्रीलंका की इनिंग के दौरान वानखेड़े के मैदान पर आए विराट फैंस ने जोर-जोर से विराट कोहली को बॉलिंग देने की मांग की। फैंस एक सुर में आवाज देकर कह रहे थे कि 'कोहली को बॉलिंग दो।' फैंस की एकजुटता में इतना दम था कि यह आवाज विराट तक भी पहुंची, लेकिन यहां कोहली ने फैंस की मांग जानकर उनके सामने हाथ जोड़ लिये। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Read More...