Icc cricket world cup 2023: Cricket News & Match Updates
कुछ ऐसा घूमा समय का पहिया... फिर हसन अली ने टपका दिया बेहद आसान कैच; देखें VIDEO
Hasan Ali Drop Catch: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच बीते शनिवार (4 नवंबर) को वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का मुकाबला खेला गया था जिसे पाकिस्तान ने डीएलएस नियम के तहत 21 रनों से जीत लिया। इस मैच में भले ही पाकिस्तान को जीत मिली हो, लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर पाकिस्तानी फैंस अपना सिर पकड़ लेंगे। दरअसल, यहां भी पाकिस्तान के सीनियर गेंदबाज़ हसन अली (Hasan Ali) ने एक बेहद आसान कैच टपकाया था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हसन अली का यह ड्रॉप कैच न्यूजीलैंड की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिला। पाकिस्तान के लिए यह ओवर शाहीन अफरीदी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर पर मिचेल सेंटनर ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी जिस पर वह मिस टाइम कर बैठे थे। यहां गेंद हवा में थी और लॉन्ग पर खड़े हसन अली के पास गेंद तक पहुंचकर एक आसान कैच पकड़ने का मौका था। Read More...