Icc cricket world cup 2023: Cricket News & Match Updates
World Cup में पहली बार ज़ीरो पर आउट हुए Virat, विली ने लखनऊ में तोड़ दिये हज़ारों फैंस के दिल
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 29वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार (29 अक्टूबर) को खेला जा रहा है जहां इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लिश कैप्टन का यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ और शुरुआती 12 ओवर में ही इंग्लिश गेंदबाज़ों ने भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को हिला कर रख दिया। इसी बीच डेविड विली (David Willey) ने भारत को सबसे बड़ा झटका दिया और विराट कोहली को कैच आउट करवाकर जीरो के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजा।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला इन्जॉय करने आए हज़ारों फैंस को विराट कोहली के बैट से एक बड़ी इनिंग की उम्मीदें थी। विश्व कप 2023 में कोहली अब तक काफी अच्छे टच में नजर आए हैं, ऐसे में दिग्गजों से लेकर फैंस तक का मानना था कि इकाना के मैदान पर कोहली के बैट से उनके ओडीआई करियर का 49वां शतक आएगा और वह महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। लेकिन ऐसा हो ना सका और डेविड विली ने उन्हें अपनी पेस के जाल में फंसाकर हज़ारों-लाखों फैंस के दिल तोड़ दिये। Read More...