Icc cricket world cup 2023: Cricket News & Match Updates
क्या World Cup में फिनिशर बनकर नंबर-7 पर खेलेंगे सूर्यकुमार यादव? गौतम गंभीर ने ये कहकर टीम को चेताया
सूर्यकुमार यादव ने मोहाली वनडे मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करके 50 रन बनाए। ऐसे में अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या SKY को आगामी विश्व कप के पहले मुकाबले में भी भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए। दिग्गजों का मानना है कि सूर्यकुमार यादव अपनी बल्लेबाजी कला से टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर गौतम गंभीर के मत थोड़े अलग हैं। दरअसल, गंभीर का मानना है कि विश्व कप के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव को टीम में रखना भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करके गौतम गंभीर ने बयान दिया। वह बोले, 'जब आप विश्व कप के लिए जाते हैं, तो आम तौर पर आपके पास एक निश्चित प्लेइंग इलेवन होती है। जिसमें ज्यादा बदलाव नहीं होते। साल 2011 विश्व कप को याद करें, हमने शायद ही कोई बदलाव किया हो। यूसुफ़ पठान ने शुरुआत में 5-6 मैच खेले और उसके बाद सुरेश रैना आए थे।' Read More...