Icc cricket world cup 2023: Cricket News & Match Updates
World Cup 2023: नीदरलैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में इस स्थान पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, जानें सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और डेविड वॉर्नर (David Warner) के शतकों की मदद से नीदरलैंड को 309 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस बड़ी जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गए है। वहीं नीदरलैंड की टीम सबसे निचले पायदान पर आ गयी है। मेगा इवेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में क्विंटन डी कॉक टॉप पर बने हुए है। वहीं गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के एडम ज़ाम्पा टॉप पर आ गए है।
ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उनके 6 पॉइंट्स और नेट रनरेट +1.142 है। नीदरलैंड 5 मैचों में 4 हार और एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले (10वें स्थान पर) पायदान पर है। भारत 5 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उनके 10 पॉइंट्स है और नेट रनरेट +1.353 है। पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है। उन्होंने 5 मैचों में 4 जीते है और एक हारा है। उनके 8 पॉइंट्स और नेट रनरेट +2.370 है। 5 मैचों में 4 जीते है और एक हार के साथ न्यूज़ीलैंड पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। उनके 8 पॉइंट्स और नेट रनरेट +1.481 है। Read More...