Icc cricket world cup 2019: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा चूके,लेकिन डेविड वॉर्नर के पास सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका
मैनचेस्टर, 11 जुलाई - आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जिस तरह की फॉर्म में थे, उससे लगा था कि वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड तोड़ देंगे, लेकिन बुधवार को भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद रोहित इस मुकाम तक पहुंचने में विफल रह गए।
सचिन के नाम एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले गए विश्व कप में 673 रन बनाए थे।
रोहित जब इस विश्व कप के सेमीफाइनल में उतरे तो वह सचिन के रिकार्ड को तोड़ने से 27 रन दूर थे। सेमीफाइनल में रोहित सिर्फ एक रन ही बना सके और 26 रन से सचिन का रिकार्ड तोड़ने से चूक गए।
रोहित ने इस विश्व कप में पांच शतक और दो अर्धशतकों सहित नौ मैचों में 648 रन बनाए। इस विश्व कप में उनका औसत 81 का रहा। रोहित एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन के रिकार्ड को तोड़ नहीं पाए लेकिन आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के पास अभी इसके लिए मौका है।
मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया को गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलना है। वार्नर ने अभी तक इस विश्व कप में नौ मैचों में 638 रन बनाए हैं और वह सचिन का रिकार्ड तोड़ने से 35 रन पीछे हैं। इस विश्व कप में वार्नर ने तीन अर्धशतक और तीन शतक जमाए हैं।
रोहित ने हालांकि इस विश्व कप में कुछ और रिकार्ड अपने नाम किए हैं। इस विश्व कप में उन्होंने पांच शतक लगाए हैं और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ा जिनके नाम एक विश्व कप में चार शतक का रिकार्ड था।
रोहित हालांकि एक मामले में सचिन की बराबरी जरूर कर ले गए। सचिन के नाम छह विश्व कप में छह शतक हैं और वह विश्व कप के सभी संस्करणों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने इस मामले में सचिन की बराबरी कर ली है। इस विश्व कप में पांच शतक के अलावा रोहित ने 2015 में खेले गए विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक जमाया था।
रोहित ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102 और पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों की पारियां खेलीं। Read More...
Related Cricket News for Icc cricket world cup 2019 - Tesst
Tough questions await Shastri & selectors after semifinal loss
सेमीफाइनल की हार के बाद शास्त्री, चयनकर्ताओं के सामने मुश्किल सवाल
I made errors when I was young, Pant will learn: Kohli
धोनी ने अभी तक हमें संन्यास के बारे में नहीं बताया है : कोहली
Kohli brigade's big loss bleeds punters by over Rs 100 cr
भारत की हार से सट्टेबाजों को 100 करोड़ रुपये का नुकसान
It will be down to whoever holds their nerve: Aaron Finch
WC 2019: We are back to being the team we were,says Eoin Morgan
Dhoni hasn't informed us about retirement: Virat Kohli
We believed we could put pressure on India with 240,says skipper Kane Williamson
45 minutes of bad cricket cost us a place in final,says Virat Kohli
India crash out of World Cup 2019 after top-order collapse
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेगा ये खतरनाक बल्लेबाज,ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने किया ऐलान
There were too many gentlemen in my team: Ganguly
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14