Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
आशीष नेहरा को दे दिया सारा क्रेडिट, हार्दिक पांड्या ने राहुल द्रविड़ को किया दरकिनार, देखें VIDEO
Hardik Pandya on Ashish Nehra: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त दे दी है। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान अपनी कप्तानी पर बोलते हुए हार्दिक ने कहा, 'अंडर-16 के टाइम मैंने बड़ौदा टीम की कप्तानी की थी लेकिन, मुझे ज्यादा कप्तानी का अनुभव नहीं है। अंडर-16 के बाद मैंने कभी कप्तानी नहीं की थी क्योंकि लोगों ने कहा था कि मुझे अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।'
हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, 'गुजरात टीम की आईपीएल में कप्तानी के दौरान मेरे लिए खास बात ये रही कि जिस कोच के साथ मैंने काम किया था। आशीष नेहरा ने मेरी लाइफ में काफी बड़ा बदलाव लाया है। मेरा और नेहरा का काफी सीमिलर मांइडसेट और थॉटप्रोसेस है। हम वैसे तो 2 अलग इंसान हैं लेकिन, क्रिकेट के लिहाज से हम एक हैं। आशीष नेहरा के साथ रहने से मेरी कप्तानी में निखार आया है।' Read More...