Glenn maxwell: Cricket News & Match Updates
VIDEO : सुपरमैन बने ग्लेन मैक्सवेल, बाउंड्री पर छक्के को किया 1 रन में तब्दील
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गए पहले टी20 में मेन इन ब्लू ने कंगारुओं के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 209 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में 71 रन बना दिए। वहीं , फील्डिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स ने कुछ मिसफील्ड तो की लेकिन कुछ पल ऐसे भी आए जब कंगारुओं ने अपने फैंस को फील्डिंग से मंत्रमुग्ध कर दिया।
ऐसी ही फील्डिंग देखने को मिली ग्लेन मैक्सवेल द्वारा, जिन्होंने बाउंड्री पर अपनी फील्डिंग से मेला लूट लिया। मैक्सवेल ने छलांग लगाकर अपनी टीम के लिए पांच रन बचाए। ये घटना तब देखने को मिली जब आखिरी पलों में हर्षल पटेल ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की और एक समय के लिए तो ऐसा भी लगा कि ये छक्का हो जाएगा लेकिन इस शॉट के रास्ते में मैक्सवेल आ गए। Read More...