Faf du plessis: Cricket News & Match Updates
टेस्ट में टॉस को लेकर दिए बयान पर ट्रोल हुए डु प्लेसिस
जोहानसबर्ग, 27 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस का मानना है कि अगर टेस्ट क्रिकेट में टॉस नहीं होता और उनकी टीम को बतौर बाहरी टीम पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलता तो फिर उनकी टीम भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी। दक्षिण अफ्रीका को हाल में भारत दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इनमें से दो में से तो उसे पारी की जबरदस्त हार झेलनी पड़ी थी।
डु प्लेसिस के इस बयान पर क्रिकेट प्रशंसकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
क्रिकइंफो ने डु प्लेसिस के हवाले से लिखा, "हर टेस्ट मैच में वो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले लेते थे और उसके बाद 500 रन बनाकर शाम को (अंधेरे में) पारी घोषित कर देते थे और शाम को जल्दी से तीन विकेट ले लेते थे। इस कारण अगली सुबह टीम दबाव में आ जाती थी। हर मैच में यही कहानी दुहराई जा रही थी।"
उन्होंने कहा, "यदि टेस्ट क्रिकेट से टॉस को हटा दिया जाए तो फिर विदेशी टीमों के पास अच्छा करने मौका होगा। दक्षिण अफ्रीका में हम हरी पिच पर खेलने को तैयार हैं।"
टॉस को लेकर दिए गए अपने इस बयान के बाद भारतीय प्रशंसकों ने डु प्लेसिस को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उनका मानना है कि डु प्लेसिस का यह बयान केवल बहाना है।
एक फैन ने लिखा, "और अगर आपको लगता है कि फॉफ डु प्लेसिस भयानक बहाने देकर थक चुके हैं तो आप गलत हैं। यह आदमी नहीं रुकेगा।"
एक अन्य फैन ने कहा, "अगर टीम के कप्तान की ऐसी मानसिकता है तो फिर टीम कभी भी वापसी नहीं कर सकती है। आपने विश्व कप में देखा। आपने भारत में टेस्ट सीरीज में भी ऐसा ही देखा। फाफ को वह करने की जरूरत है जो कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच के बाद की थी।"
एक अन्य फैन ने लिखा, "यह आदमी हार को स्वीकार करना नहीं जानता है।"
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Faf du plessis - Tesst
Need to get a lot stronger as a team mentally: Faf du Plessis
This Indian team under Virat is tough, dominated us completely: Faf
Ranchi Test: Faf du Plessis loses toss despite bringing proxy captain
रांची टेस्ट में टॉस के वक्त फाफ डु प्लेसी करेंगे कुछ ऐसा, एक दिन पहले ही ले लिया है ये फैसला !
डु प्लेसिस ने टीम से कहा, रांची टेस्ट में पहली पारी में ऐसा करना ही होगा, तभी पार पाएंगे भारत से !
तीसरे टेस्ट से पहले फाफ डु प्लेसी ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को दी सलाह, ऐसा करने के बाद ही मिलेगी जीत !
Score heavy in first innings in Ranchi: Faf du Plessis tells SA batsmen
करारी हार के बाद फाफ डु प्लेसिस बोले, कोहली औऱ उनकी टीम हमसे बेहतर खेली
We need to put pressure back on Ashwin-Jadeja: Faf du Plessis
Rohit, Pujara's 2nd innings stand took the game away: Faf Du Plessis
दूसरी पारी में भारत के इन दो बल्लेबाजों की बल्लेबाजी ने हमें मैच में हरा दिया, प्लेसिस ने कहा ऐसा
1st Test: Dean Elgar, Faf du Plessis come to South Africa rescue
फाफ डु प्लेसिस ने कहा, भारत में घुमावदार पिचों के लिए हमारे पास है ये गेंदबाज
We have Maharaj in case of rank turners, says Faf Du Plessis
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18
-
- 23 Sep 2026 11:30