Eng vs nz 3rd test: Cricket News & Match Updates
बदनसीब बल्लेबाज़, हाथों से नहीं पैरों से हुआ कैच आउट; देखें VIDEO
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट लीड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने मेजबानों के सामने जीत दर्ज करने के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा है। मैच के चौथे दिन कीवी टीम की दूसरी पारी के दौरान एक अजीबोगरीब कैच देखना को मिला, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह घटना न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ नील वैगनर से साथ घटित हुई। कीवी पारी के 102वें ओवर के दौरान जैक लीच की आखिरी गेंद वैगनर के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई। इंग्लिश विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने मौके का फायदा उठाते हुए कैच पकड़ना चाहा, लेकिन वह बॉल उनके हाथों से झटक गई। इसके बाद बिलिंग्स ने तुरंत अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और बॉल को अपने पैरों के बीच दबाकर कैच पूरा किया। Read More...