Delhi capitals: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी पारी से रचा इतिहास,वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की
मार्कस स्टोइनिस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के दूसरे मुकाबले में 21 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन की तूफानी पारी खेली। पहली बार दिल्ली के लिए खेल रहे स्टोइनिस ने 20 गेंदों मे अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
इस तूफानी पारी के दौरान स्टोइनिस ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा। सहवाग ने आईपीएल 2012 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलते हुए 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड क्रिस मॉरिस के नाम हैं। मॉरिस ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच में 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। Read More...