Cricket team
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया Vs न्यूजीलैंड ( प्रीव्यू), संभावित टीम
2 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया में इस समय जंगलों में लगी आग से उठ रहे धुएं के कारण सभी को परेशानियां हो रही हैं और इसी परेशानी के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर शुक्रवार से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी और तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। धुएं के कारण पहले ही इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि इसी धुएं के कारण ही बिग बैश लीग का मैच रद्द हो चुका है। ऐसे में इस मैच का क्या होगा ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा कि यह मैच पूरा हो पाएगा या नहीं।
आस्ट्रेलिया के लिए एक अच्छी बात यह है कि वह शुरुआती दो मैच जीत सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी है। न्यूजीलैंड के लिए हालांकि यह 40 अंक लेने का मामला है जो उसे आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में मदद करेंगे।
उसके लिए परेशानियां भी कम नहीं है क्योंकि कप्तान केन विलियम्सन और बल्लेबाज हेनरी निकोलस बुखार से परेशान हैं और इसलिए न्यूजीलैंड ने ग्लैन फिलिप्स को आस्ट्रेलिया बुलाया है। रिपोर्ट की मानें तो निकोलस की तबीयत विलियम्सन से ज्यादा खराब है और अब मिशेल सैंटनर भी बीमार पड़ गए हैं।
ऐसे में कीवी टीम के लिए चीजें बद से बदतर होती जा रही हैं। टीम के प्रदर्शन ने तो सभी को निराश किया ही है और उस पर खिलाड़ियों की बीमारी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
विलियम्सन अगर नहीं खेल पाते हैं तो फिर अनुभवी रॉस टेलर और टॉम लाथम की जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। गेंदबाजी में ट्रेंट बाउल्ट के चोटिल होने से कीवी टीम पहले ही चिंतित है। हां, नील वेग्नर ने उम्मीद जताई है।
यही वेग्नर हैं जिन्होंने आस्ट्रेलिया के बड़े बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पिछले दो मैचों में आउट कर उन्हें बड़ी पारी नहीं खेलने दी। इस बार भी वेग्नर से स्मिथ को आउट करने की उम्मीद होगी।
आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लेंगर और स्मिथ वेग्नर की काट निकालने में लगे हुए होंगे। स्मिथ का बल्ला चला तो कीवी टीम को सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है। डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशैन भी फॉर्म में हैं।
आस्ट्रेलिया ने पहले संकेत दिए थे कि वह एक अतिरिक्त स्पिनर को टीम में शामिल कर सकती है जिससे लेग स्पिनर मिशेल स्वप्सन के पदार्पण की उम्मीद जगी थी लेकिन ऐसे संकेत मिले हैं कि आस्ट्रेलियाई टीम बिना किसी बदलाव के एससीजी पर उतर सकती है।
टीम के कप्तान टिम पेन ने हालांकि कहा है कि 11 खिलाड़ी कौन होंगे, इसका फैसला पिच को देखने के बाद लिया जाएगा।
टीमें (सम्भावित) :
आस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), जोए बर्न्स, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशैन, नाथन लॉयन, मिशेल नासेर, जेम्स पैटिनसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉड एसले, टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोलस, जीत रावल, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वेग्नर, बीजे वाटलिंग।
Related Cricket News on Cricket team
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान पर !
सिडनी, 2 जनवरी | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीसीजी) पर शुक्रवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना बदलाव के उतर सकती है। ...
-
NZ fly in Glenn Phillips to Sydney as cover for sick duo
Sydney, Jan 2 . With doubts over Kane Williamson and Henry Nicholls' participation due to illness in the third and final Test against Australia, New Zealand have made an eleventh ...
-
साल 2020 शेड्यूल: जानिए भारतीय टीम के पूरे शेड्यूल के बारे में, किन - किन टीमों के खिलाफ…
साल 2020 आ चुका है। इस साल भी क्रिकेट फैन्स भरपूर क्रिकेट का मजा ले सकेंगे। भारत की टीम इस साल टी-20 वर्ल्ड कप भी खेलेगी। यानि फैन्स को साल ...
-
Bangladesh coach Domingo ready to tour Pak on BCB green signal
Dhaka, Jan 2 . Bangladesh head coach Russell Domingo is ready to tour Pakistan, provided the Bangladesh Cricket Board (BCB) allows them. "If we have to, then I am going," ...
-
England must drop Anderson or Broad to win 2nd Test: Pietersen
Cape Town, Jan 2. Former England batsman Kevin Pietersen strongly feels that either of veteran pacers James Anderson or Stuart Broad has to be dropped if England want to win the ...
-
पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप से नसीम शाह ने लिया अपना नाम वापस !
1 जनवरी। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका में इसी महीने से शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप से तेज गेंदबाज नसीम शाह का नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ...
-
श्रीलंका क्रिकेट टीम का ये धाकड़ खिलाड़ी हुआ देश की सेना में शामिल, मिला मेजर का पद
कोलम्बो, 31 दिसम्बर | श्रीलंका क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी थिसारा परेरा श्रीलंकाई थल सेना में शामिल हो गए हैं। परेरा ने मेजर पद पर गाजाबा रेजिमेंट ज्वाइन किया है। ...
-
It was a tough year for Pakistan in Tests: Misbah-ul-Haq
Lahore, Dec 31: Pakistan head coach Misbah-ul-Haq feels 2019 has been a tough year for the country in Test cricket with their struggles against South Africa and Australia on the road, ...
-
Dale Steyn hits back at Indian fan for mocking SA's victory over Eng
Johannesburg, Dec 31: Veteran South African pacer Dale Steyn has given a fitting reply to an Indian fan, who tried to mock South Africa's 107-run victory over England recently by terming ...
-
India U-19 clinch series 2-1 after South Africa register consolatory win
East London (South Africa), Dec 31: South Africa rode on Jonathan Bird's 121-ball unbeaten 88-run knock to register a five-wicket consolatory win over the India Under-19 team in the third and ...
-
2019 year of learning; looking forward to 2020: Jasprit Bumrah
New Delhi, Dec 31: Indian pacer Jasprit Bumrah on Tuesday said 2019 was a year full of "accomplishments, learning, hard work and making memories" and that he is looking to ...
-
Trevor Penney is West Indies assistant coach for white-ball cricket
St. John's (Antigua), Dec 31: West Indies have appointed Trevor Penney as the new men's assistant coach on a two-year contract. Penney's area of expertise is fielding, and he will work ...
-
साल 2019 में बने ये रिकॉर्ड जो रहे बेहद ही अनोखे और दिलचस्प !
साल 2019 बेहद ही शानदार रहा। क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड्स बने जो बेहद ही दिलचस्प रहे तो वहीं कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी रहे जो बेहद ही अनोखे रहे। ...
-
टीम इंडिया के लिए 2019 रहा धमाकेदार, कोहली एंड कंपनी ने मिलकर बनाए ये 6 अनोखे रिकॉर्ड
टीम इंडिया के लिए साल 2019 शानदार रहा। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के अलावा कोहली एंड कंपनी ने इंटरनेशऩल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में कोई ना कोई ...
Cricket Special Today
-
- 16 Apr 2026 10:18
-
- 13 Apr 2026 10:25
-
- 08 Apr 2026 09:02