Craig overton catch: Cricket News & Match Updates
Craig Overton ने पकड़ा Crazy Catch, बाउंड्री पर एक पैर पर खड़े होकर लपका बॉल; देखें VIDEO
Craig Overton Catch Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का चौथा मुकाबला बीते शुक्रवार, 24 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) के स्टार ऑलराउंडर क्रेग ओवरटन (Craig Overton) ने बाउंड्री पर बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) के सलामी बल्लेबाज़ विल स्मीड (Will Smeed) का एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर फैंस का दिल जीता। सोशल मीडिया पर क्रेग ओवरटन के कैच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, क्रेग का ये कैच बर्मिंघम फीनिक्स की पारी की 72वीं गेंद पर देखने को मिला। ट्रेंट रॉकेट्स के लिए ये बॉल स्पिन गेंदबाज़ कैल्विन हैरिसन ने डिलीवर किया था जिस पर विल स्मीड ने छक्का मारने के इरादे से हवाई शॉट खेला। उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को मारा था जहां क्रेग ओवरटन ने फील्डिंग करते हुए करिश्मे को अंज़ाम दिया। Read More...