Hundred cricket
The Hundred 2026: नए नाम, IPL टीमों की एंट्री और बड़े बदलावों के साथ शुरू होगा नया सीजन
The Hundred 2026 Guide: नए रिकॉर्ड बनाने वाली और रोमांचक क्रिकेट के साथ 'द हंड्रेड' का 6वां एडिशन मंगलवार, 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, इंग्लिश क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत का प्रतीक बनकर। इसमें पुरुष और महिला टूर्नामेंट साथ-साथ खेलते हैं। ढाई घंटे का मैच, क्रिकेट का सबसे तेज़ फॉर्मेट जिसे समझ लीजिए टीवी ब्रॉडकास्टर्स के लिए क्रिकेट को और ज़्यादा आकर्षक बनाने के इरादे से, खेल रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ा बदलाव इस साल हो रहा है: नए इन्वेस्टर्स, नए नाम और टीमों का नया लुक और पूरे इवेंट की खूब बड़ी कवरेज, सब शामिल है इसमें।
एक नए दौर की शुरुआत: 8 टीम में हिस्सेदारी बेची और 500 मिलियन पौंड से ज़्यादा जुटाए ताकि पैसे की तंगी से जूझ रहे 18 काउंटी क्रिकेट क्लब की जरूरतें पूरी कर सकें और 50 मिलियन पौंड से कुछ ज्यादा ही, निचले स्तर पर क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए रख लिए।
'द हंड्रेड' है क्या: ये इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) का व्हाइट-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो 2021 में शुरू हुआ था।
फॉर्मेट: दोनों टीम 100 गेंद बल्लेबाजी करती हैं जिसमें 25 गेंद पावरप्ले में (जब बाउंड्री पर सिर्फ दो फील्डर खड़े हों) खेलते हैं जबकि एक गेंदबाज ज़्यादा से ज़्यादा 20 गेंद फेंक सकता है, 5 या 10 गेंद के सेट में।
टीम: सभी 8 टीम यूके के शहरों का प्रतिनिधित्व करती हैं, और दूसरे टूर्नामेंट की तरह इसमें काउंटी क्रिकेट क्लब,नहीं खेलते। इसलिए ही इनके नाम में शहर की झलक है:
- बर्मिंघम फीनिक्स (एजबेस्टन)
- लंदन स्पिरिट (लॉर्ड्स)
- मैनचेस्टर ओरिजिनल्स जिसका नाम बदलकर अब मैनचेस्टर सुपरजायंट्स (एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड) है- इसके 70% मालिक RPS ग्रुप (लखनऊ सुपर जायंट्स वाले)।
- ओवल इनविंसिबल्स जिसका नाम बदलकर अब एमआई लंदन (द किया ओवल) है- इसके 49% मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (मुंबई इंडियंस वाले)।
- सदर्न ब्रेव (यूटिलिटा बाउल)- इसके 49% मालिक GMR ग्रुप (दिल्ली कैपिटल्स के जॉइंट मालिक)।
- नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स जिसका नाम बदलकर अब सनराइजर्स लीड्स (हेडिंग्ले) है- इसके 100% मालिक सन ग्रुप (सनराइजर्स हैदराबाद वाले)।
- ट्रेंट रॉकेट्स (ट्रेंट ब्रिज)
- वेल्श फायर (सोफिया गार्डन्स)
- मजेदार बात ये है कि आईपीएल से जुड़ी टीम में से ही, तीन ने अपने नाम बदले और आईपीएल की पहचान वाले नाम रख लिए।
टीमें कैसे बनीं: आईपीएल की तरह से, इस साल 11 और 12 मार्च को लंदन में, यूके में खेलों में सबसे बड़ा ऑक्शन हुआ। एक और बदलाव: अब टीम में 3 नहीं, 4 विदेशी खिलाड़ी खेलेंगे।
अब तक की सबसे कामयाब टीम: एमआई लंदन जिसने पुरुष इवेंट के (पिछले 3 साल में) 3 टाइटल जीते जबकि महिला इवेंट के दो टाइटल (पहले 2 साल में) जीते हैं।
The Hundred 2026 Schedule: ग्रुप स्टेज के मैच 12 अगस्त तक चलेंगे और हर टीम 8 मैच खेलेगी (6 टीम के विरुद्ध एक-एक और लोकल प्रतिद्वंदी के विरुद्ध दो मैच)। लोकल प्रतिद्वंदी की जोड़ी बना दी हैं: फीनिक्स और रॉकेट्स, स्पिरिट और एमआई लंदन, सुपरजायंट्स और सनराइज़र्स, ब्रेव और फायर।
Related Cricket News on Hundred cricket
-
The Hundred 2026 Explained: New Team Names, IPL Owners, Format and Major Changes
The Hundred 2026 ushers in a new era with IPL-backed franchises, rebranded teams, record investment and exciting format updates. Here's everything to know about the tournament, its rules, teams and ...
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14