Brett lee: Cricket News & Match Updates
'मेरी SKY को सलाह होगी...कोई सलाह नहीं, मत बदलो जो कर रहे हो वही करो'- ब्रेट ली
आईसीसी ट्रॉफी के लिए भारत का इंतजार जारी है। नौ साल हो गए हैं जब भारत ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। तब से लेकर अब तक काफी बदलाव हुए रोहित शर्मा कप्तान बने राहुल द्रविड़ कोच बने। फिर भी, नतीजे नहीं बदले साल बीत रहे हैं लेकिन खिताब के लिए भारत का इंतजार केवल लम्बा होता जा रहा है। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेट ली को उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव भारत को वर्ल्ड कप जितवा सकते हैं।
ब्रेट ली ने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, 'मैं सूर्यकुमार यादव की बात कर रहा हूं। वह नए ग्लोबल टी20 सुपरस्टार हैं। बड़े मंच पर उनके 12-15 महीने कितने शानदार रहे हैं। उन्होंने यहां ऑस्ट्रेलियाई घास के विकेटों पर दिखाया है जहां गेंद फिसलती है। उनकी निडरता, उनका शॉट सिलेक्शन शतरंज के ग्रैंडमास्टर की तरह है। उनका निष्पादन विस्मयकारी है। उनके चेहरे पर जो मुस्कान है। वह अनमोल है।' Read More...