Ben duckett: Cricket News & Match Updates
इयोन मोर्गन Shocked एलेक्स कैरी Rocked, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने होठों से लगाकर पकड़ लिया कैच; देखें VIDEO
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2023 का तीसरा टेस्ट मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबला का पहला दिन काफी रोमांचक रहा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने हेडिंग्ले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद इंग्लिश गेंदबाज़ों ने महज 60.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 263 रनों के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी 19 ओवर फेंके जिसके दौरान मेहमान टीम 3 विकेट खोकर 68 रन स्कोरबोर्ड पर टांगने में कामियाब रही।
इसी बीच मैदान पर एक मज़ेदार घटना घटी। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने इंग्लिश इनिंग के दौरान एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन हैरत में रह गए। यह घटना इंग्लैंड टीम की पारी के चौथे ओवर में घटी। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाज़ी कर रहे थे और इसी बीच बेन डकेट कमिंस की गेंद पर कट मारने के चक्कर में अपने बल्ले का एज लगा बैठे। Read More...