Ben duckett: Cricket News & Match Updates
IRE के खिलाफ दूसरी पारी में डेब्यूटेंट जोश टंग ने मचाया कहर, तेज गेंदबाज ने झटक डाले 5 विकेट
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग(Josh Tongue) ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही 5 विकेट लेकर कमाल कर दिया। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज पहली पारी में कोई विकेट लेने में सफल नहीं हो पाए थे लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में सफलता हासिल की।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दूसरी पारी में अपना पहला विकेट पीटर मूर के रूप में लिया था। उन्होंने मूर को एलबीडब्ल्यू आउट करते हुए पवेलियन की राह दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को 2(5) रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर बेयरस्टो के हाथों कैच आउट करवाते हुए पवेलियन की राह दिखाने में सफलता हासिल की थी। तीसरे विकेट के रूप में उन्होंने पॉल स्टर्लिंग को अपना शिकार बनाया। स्टर्लिंग का भी कैच बेयरस्टो ने पकड़ा। टंग ने चौथे विकेट के रूप में हैरी टेक्टर (51) को हैरी ब्रूक के हाथों कैच आउट करवाया। टंग ने अपना 5 विकेट हॉल पूरा करने के लिए फियोन हैंड को अपना शिकार बनाया। Read More...