Ben duckett: Cricket News & Match Updates
एशेज 2023: ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर बनाई अपनी मजबूत पकड़, चौथे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 114/4
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 31 ओवर में 4 विकेट खोकर 114 रन है। वहीं अब उन्हें आखिरी दिन मैच जीतने के लिए 257 रन की जरुरत है और उनके 6 विकेट शेष है। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 101.5 ओवर में 279 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी थी और उन्होंने 370 रन की लीड ले ली थी।
बारिश के कारण जब तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म हुआ था तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 45.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 130 रन था। उस समय उस्मान ख्वाजा 58(123) और स्टीव स्मिथ 6(24) बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। इन दोनों ने चौथे दिन धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 (132) रन जोड़े। इस साझेदारी को स्टुअर्ट ब्रॉड ने ख्वाजा को आउट करते हुए तोड़ा। ख्वाजा ने 187 गेंद में 12 चौको की मदद से 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर ट्रैविस हेड आये। हालांकि थोड़ी देर बाद ही जोश टंग ने स्मिथ को 34(62) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। Read More...