Bcci: Cricket News & Match Updates
Roger Binny : BCCI को मिला 36वां अध्यक्ष, सौरव गांगुली की हो गई छुट्टी
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को नया अध्यक्ष मिल गया है। सौरव गांगुली के बाद भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ी रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का 36वां अध्यक्ष चुना गया है। अब रोजर बिन्नी ही वार्षिक आम बैठक (AGM) में बोर्ड अध्यक्ष के पद पर बैठेंगे। रोजर बिन्नी के आने से पहले और गांगुली को हटाए जाने की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोंरीं थी और गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए जाने का अभी तक विरोध किया जा रहा है।
जैसे ही रोजर बिन्नी का नाम सामने आया था उनका बीसीसीआई का अध्यक्ष बनना महज एक औपचारिकता थी। इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी और उसके बाद से उन्होंने भारतीय क्रिकेट की तरक्की के लिए काफी अहम योगदान दिया। ऐसी भी खबरें थी कि गांगुली अगले तीन साल तक दोबारा अध्यक्ष बने रहना चाहते थे लेकिन इस दौरान किसी ने भी उनका समर्थन नहीं किया। Read More...