Bat punch
Advertisement
VIDEO: फिन एलन का गुस्सा हुआ कैमरे में कैद, लुंगी एनगिडी की गेंद पर बोल्ड होने के बाद बैट पर मारा मुक्का
By
Ankit Rana
May 25, 2026 • 00:09 AM View: 794
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में फिन एलन ने तेज शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी इनिंग में नहीं बदल पाए। लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंद डालकर उन्हें बोल्ड कर दिया। विकेट गंवाने के बाद एलन काफी निराश नजर आए।
आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में रविवार (24 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR को फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने तेज शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 26 गेंदों में 43 रन की साझेदारी की, लेकिन न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज अपनी अच्छी शुरुआत को लंबी पारी में नहीं बदल सके। फिन एलन शुरुआत से ही अपने आक्रामक अंदाज में नजर आए और सिर्फ 13 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 शानदार छक्का शामिल रहा।
Advertisement
Related Cricket News on Bat punch
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35
-
- 24 May 2026 09:59
Advertisement