Australia vs south africa: Cricket News & Match Updates
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा,13 मैच में 40 विकेट चटकाने वाले गेराल्ड कोएत्जी को मिला मौका
Australia vs South Africa Test Series:क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 22 साल के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी (Gerald Coetzee) को मौका मिला है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। कोएत्ज़ी ने अब तक खेले गए 13 फर्स्ट क्लास मैचों में 28.82 की औसत से 40 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 47 रन देकर 4 विकेट रहा है।
इसके अलावा थ्यूनिस डी ब्रुइन की वापसी हुई है, जो आखिरी बार साउथ अफ्रीका के लिए साल 2019 में खेले थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा रस्सी वैन डेर डूसन की वापसी हुई है, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट के चलते वह टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हुए। Read More...
Related Cricket News for Australia vs south africa - Tesst
ஆஸ்திரேலிய தொடரை ரத்து செய்தது தென் ஆப்பிரிக்கா!
South Africa-Australia Scrambling For Window To Accommodate Three ODIs In January 2023
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका की टक्कर के साथ शुरू होगी Super 12 की जंग,देखें संभावित प्लेइंग XI और रिकॉर्ड
Australia to play for top spot against Proteas (Preview)
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14