Australia cricket: Cricket News & Match Updates
ओस को समझने के लिए आस्ट्रेलियाई कोच ने वानखेड़े में डाला डेरा
मुंबई, 12 जनवरी| आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने रविवार को कहा कि वानखेड़े स्टेडियम में ओस किस समय पड़ती है, यह जानने के लिए कोच एंड्रयू मैक्डॉनल्ड ने काफी समय स्टेडियम में बिताया है। आस्ट्रेलियाई टीम इस समय भारत के साथ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटी है। सीरीज का पहला मैच मंगलवार को यहां खेला जाएगा।
रिचर्डसन ने संवाददाताओं से कहा, "कोच एंड्रयू मैक्डॉनल्ड ने बीती रात यहां काफी समय बिताया है ताकि वह यह जान सकें कि किस समय ओस पड़ती है। हर कोई बस अनुमान लगा रहा है। मुझे लगता है कि हर इस मैच के लिए कोई तैयार है।"
उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया गीली गेंद से अभ्यास करेगी ताकि परिस्थितियों को परखा जा सके।
रिचर्डसन ने कहा, "हम रविवार को गीली गेंद से अभ्यास करने जा रहे हैं ताकि हम ओस में गेंदबाजी करने का अभ्यास कर सकें। हमें मैच के दिन का इंतजार करना और देखना होगा। यह नया नहीं है, हमारे यहां घरेलू मैदानों पर भी ओस पड़ती है।"
आस्ट्रेलिया ने पिछली बार मार्च 2019 में भारत का दौरा किया था, जहां उसने पहले दो मैच हारने के बावजूद 3-2 से भारत को मात दी थी। रिचर्डसन ने जोर देकर कहा कि भारत दावेदार है।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मेजबान टीम हमेशा दावेदार होती है। फिंच पहले ही कह चुके हैं कि कोई भी टीम यहां लगातार नहीं जीती है और इसलिए यह काफी मुश्किल होने वाला है।"
Related Cricket News for Australia cricket - Tesst
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आग से बचाने वाले नायकों से की मुलाकात !
Aussie cricketers pay visit to bushfire heroes
सिडनी टेस्ट: मार्नस लाबुशैन ने जमाया शतक, ऑस्ट्रेलिया पहले दिन मजबूत स्थिती में !
मार्नस लाबुशाने ने साल 2020 का जड़ा पहला इंटरनेशनल शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में जमाया शतक !
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया Vs न्यूजीलैंड ( प्रीव्यू), संभावित टीम
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी मैदान पर !
Australia 'likely to go unchanged' in Sydney Test against NZ
भारत दौरे से 2020 में खुद को और एक कदम आगे ले जाना चाहेगी आस्ट्रेलियाई टीम !
साल 2019 में बने ये रिकॉर्ड जो रहे बेहद ही अनोखे और दिलचस्प !
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल पर पड़ा असर !
मेलबर्न टेस्ट : पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी, आस्ट्रेलिया को पहुंचाया मजबूत स्थिती में !
जंगल में लगी आग के कारण धुएं के चलते सिडनी टेस्ट खतरे में, मैच होने की संभावना कम
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड करेगी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव, यह बल्लेबाज करेगा ओपनिंग !
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14